सरधना। नगर और देहात क्षेत्र के कई स्कूलों में परिवहन व्यवस्था रामभरोसे है। बच्चों के लिए कई स्कूलों में विद्यालय प्रबंधकों द्वारा यातायात की व्यवस्था की गई है। कई स्कूलों ने बच्चों को खुद ही निजी वाहनों द्वारा स्कूल आने जाने की छूट दे रखी है। किसी स्कूल में यदि बच्चों को लाने और ले जाने के लिए बसें लगाई हैं तो उनमें आधी बसों की फिटनेस सही नहीं मिलेगी। कई स्कूलों के बच्चे जुगाड़ एवं ई रिक्शा द्वारा स्कूलों में आते हैं। छुट्टी के बाद उनमें बैठकर ही घर लौटते हैं। दो वर्ष पूर्व दौलतपुर स्थित एक स्कूल की जर्जर बस अक्खेपुर के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिसमें करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए थे। क्षेत्र में अधिकतर स्कूल के बच्चे ई रिक्शा में सवार होकर आते हैं।