विजन एकेडमी में अंडर-16 प्रतियोगिता सात से
मोदीपुरम। विजन स्पोर्टस एकेडमी के क्रीडा स्थल पर सात से नौ अप्रैल तक तृतीय मेजर राहुल सिंह मैमोरियल एनसीआर अंडर-16 बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डिप्टी केन कमिश्नर हरपाल सिंह शामिल होंगे। प्रतियोगिता नाक आउट के आधार पर खेली जाएगी।
एकेडमी के चेयरमैन रविंद्र विहान एवं निर्देशिका पूजा विहान ने एकेडमी के प्रांगण में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि प्रतियोगिता में बिजनौर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, दिल्ली की टीमें प्रतिभाग करेगी। उन्होंने बताया कि सात अप्रैल 2014 को बहादुर मेजर राहुल सिंह अनंतनाग कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनकी याद में यह प्रतियोगिता कराई जाती है। प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। नौ अप्रैल को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। इस दौरान गुरप्रीत कौर, जोगिंद्र सिंह, कविता, विकास सूदन, शाहरुख, सुदर्शन कौशिक, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।