फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपहर के बाद सडक पर आई पैंठ को पुलिस डंडे फटकार कर ाहटाया। वहीं नगर पालिका कर्मचारियों ने दुकानदारों से पैंठ की वसूली की।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल मैदान तथा अन्य मैदानों में लग रही साप्ताहिक पैठ रविवार दोपहर में सड़क पर आ जाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर सड़क पर आए दुकानदारों को डंडे फटकार कर हटवाया। वहीं, साप्ताहिक पैठ का ठेका नहीं छुट पाने के कारण नगर पालिका कर्मचारियों ने पैठ में आए दुकानदारों से वसूली की।
उल्लेखनीय है कि बीते कई वर्षों से साप्ताहिक पैठ निर्धारित स्थान के साथ-साथ तहसील रोड पर भी लगती रही है। रविवार को पैठ के चलते लोगों का तहसील रोड से गुजरना दूभर हो जाता था तथा हालात ये थे कि कई बार तो सीएचसी में रोगी को ले जाने तक के लिए रास्ता नहीं बचता था। इस संबंध में कई बार स्थानीय नागरिकों द्वारा शिकायत की गई। हालांकि सत्ता के दबाव में की गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पूर्व सत्ता पक्ष में ही दो फाड़ हो जाने से एक पक्ष साप्ताहिक पैठ के विरोध में उतर आया। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया तथा बीते माह से पैठ केवल मैदान में ही लग रही थी। तहसील रोड खाली रहती थी। आज रविवार को साप्ताहिक पैठ दोपहर तक निर्धारित स्थान पर लगी। इसके बाद यह तहसील रोड तक आ गई। जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो एसएसआई करतार सिंह पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे तथा डंडे फटकार कर सड़क पर आए दुकानदारों को हटवा दिया। वहीं, साप्ताहिक पैठ का ठेका इस बार अभी तक नहीं छूट पाने के कारण आज रविवार को पैठ में आए दुकानदारों से नगर पालिका कर्मचारियों ने वसूली की।
मुख्य बातें
नगर पालिका कर्मियों ने दुकानदारों से की वसूली
सीएचसी आने वाले मरीजों को होती है परेशानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें