फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में एडीआर सेंटर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कचहरी स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में पुराने रजिस्ट्री कार्यालय के स्थान पर वैकल्पिक विवाद निस्तारण केंद्र (एडीआर सेंटर) का बुधवार को उद्घाटन किया गया। जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आलोक सक्सेना की अध्यक्षता में वरिष्ठ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जय किशन द्वारा नारियल फोड़कर सेंटर का उद्घाटन किया गया। साथ ही जिला जज ने वाटर ओवरहेड टैंक का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव डीसी शुक्ला ने बताया कि एडीआर सेंटर का उद्देश्य जनता को नि:शुल्क एवं सुलह समझौते के आधार पर सुलभ न्याय प्रदान कराना है। इस अवसर पर एडीजे अरविंद कुमार पांडे, एडीजे व प्रभारी नजारत मानविंद्र सिंह, एडीजे पीके श्रीवास्तव, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव व एडीजे प्रकाश तिवारी, तबरेज अहमद, सीजेएम रामानंद, अपर सिविल जज अंकिता दूबे, श्वेता चौधरी, पूजा विश्वकर्मा, ज्योति सिंह तथा नाईस सुल्ताना, मेरठ बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों सहित उप्र राज्य निर्माण निगम तथा उप्र जल निगम के कार्यकारी अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें