जनपदीय लिखित परीक्षा संपूर्ण कराई
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
बेसिक शिक्षा विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में संचालित प्राइमरी स्कूलों में से प्रत्येक ब्लॉक से पांच को इंग्लिश माध्यम के लिए चयनित किया गया। शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी शिक्षक और शिक्षिकाओं का चयन करने के लिए सोमवार को जनपदीय लिखित परीक्षा संपूर्ण कराई। बेसिक विभाग ने मवाना खुर्द स्थित जवाहर इंटर कालेज में बनाए परीक्षा परीक्षा केंद्र पर 340 शिक्षक और शिक्षिकाओं में से 292 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 48 शिक्षक, शिक्षिकाएं अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा को सकुशल संपूर्ण हुई।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् इलाहाबाद के निर्देशन में सोमवार को जनपदीय स्तर पर देहात और नगर क्षेत्र में संचालित प्राइमरी स्कूलों में से मवाना ब्लॉक के पांच स्कूलों को मॉडल विद्यालय के रुप में चयनित किया गया। मवाना ब्लॉक के प्राइमरी विद्यालय राफन, प्राइमरी विद्यालय मवाना खुर्द एक, प्राइमरी विद्यालय कौल. प्राइमरी विद्यालय फलावदा नंबर एक तथा प्राइमरी विद्यालय ततीना दो चयनित हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पब्लिक स्कूलों की भांति ही अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। जिसके लिए अंग्रेजी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने तैनाती कराने को अपना भाग्य अजमाया। केंद्र व्यवस्थापक हरेंद्र शर्मा ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग ने विकास खंड के देहात और नगर क्षेत्र में पांच पांच विद्यालयों को संचालित किया गया है। मॉडल विद्यालयों में अंग्रेजी विषय पर शिक्षकों की तैनाती हेतु गत माह पूर्व आवेदन कराए गए थे। सोमवार को विभाग द्वारा होने वाली जनपदीय परीक्षा के लिए मवाना खुर्द जवाहर इंटर कालेज में परीक्षा केंद्र प्रस्तावित होने से कुल 340 परीक्षार्थियों में से 292 शिक्षक और शिक्षिका परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। जबकि 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के समय मवाना डायट के प्राचार्य विनय कुमार गिल ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।