फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परीस्थितियों में युवक की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

मसूरी निवासी बाइक सवार युवक का शव बाईपास नहर पुल के निकट रविवार देर शाम खून से लथपथ पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। जबकि पुलिस दुर्घटना में मौत होना मान रही है। मामला बहसूमा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

मसूरी निवासी रवि पुत्र सुखवीर सुबह अपनी बहन के यहां बहसूमा गया था। रवि के पिता सुखवीर ने बताया कि शाम के समय घर नहीं पहुंचने पर रवि की पत्नी ने फोन पर कॉल की। जिस पर किसी व्यक्ति ने फोन उठाकर कहा कि रवि बहसूमा बाईपास पर गंभीर अवस्था में झुनझुनी नहर पुल के पास पड़ा है। इसके बाद वे लोग तुरंत दुर्घटनास्थल की ओर चल दिए। परिजनों के पहुंचने से पहले ही यूपी 100 पुलिस घायल को उठाकर सीएचसी मवाना ले आई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन सीएचसी पहुंचे। परिजनों का कहना है कि रवि की गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं उसका मोबाइल लापता है। उस पर घंटी तो जा रही है, लेकिन रिसीव नहीं किया रहा है। वहीं, बहसूमा थाने से आए दरोगा का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही जानकारी हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
परिजनों का गोली मारकर हत्या करने का आरोप
पुलिस अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत होना मान रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें