मौका मिला तो सलमान के साथ करूंगा काम: पंकज
मोदीपुरम। बॉलीवुड की फिल्मों में किस्मत आजमा रहा दादरी गांव निवासी पंकज मुंबई में धूम मचा रहा है। पंकज पिछले चार वर्षों से टीवी सीरियल एवं बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहा है। अब जल्द ही वह भोजपुरी फिल्मों में भी खिसारी लाल यादव के साथ दिखाई देगा।
पंकज मोतला बृहस्पतिवार को मोदीपुरम में एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने बताया कि वह बेलन वाली बहू और रिश्तों का चक्रव्यूह जैसे सीरियलों में काम कर चुका है। जो कलर्स चैनल पर प्रसारित किए जा रहे है। हाल ही में उसने पंजाबी सॉंग लंदन तो आई की शूटिंग को पूरा किया है। उसका कहना है कि अगर मौका मिला तो वह बॉलीवुड में फिल्म अभिनेता सलमान खान के साथ काम करेगा। अब उनका एक ही उद्देश्य है कि वह अपने गांव और शहर का नाम बॉलीवुड में रोशन करें। इससे पहले उन्हाेंने ये है मोहब्बत, पवित्र बंधन, कलश, जोधा अकबर और हनुमान सीरियल में काम किया है। वह जल्द ही सिनेमा अभिनेता अक्षय कुमार की टॉयलेट मूवी की भोजपुरी रिमेक मूवी में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें विलेन का रोल करना बेहद पसंद है। विलेन के रोल में विभिन्न किरदार करने का मौका मिलता है। चार साल से वह टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर रहे है। उन्होंने अपने पिता ब्रज सिंह मोतला से प्रेरित होकर इस क्षेत्र में कदम रखा है। पिता ने हर सुख-दुख में उसका साथ दिया है।
खास बातें:
बृहस्पतिवार को एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से की बात
बेलन वाली बहू और रिश्तों का चक्रव्यूह जैसे सीरियलों में काम कर चुके है पंकज