फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में अधर में लटका निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना।
विज्ञापन

ग्राम मेहरमती मीणा में गोमती पत्नी रामकिशन का प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत इसी वर्ष मकान का निर्माण शुरू हुआ। यहां मकान 25 वर्ग मीटर में बनना था, लेकिन गोमती ने यह मकान 50 वर्ग मीटर में निर्माण शुरू कर दिया। जिसमें दीवार भी सही तरह से खड़ी नहीं हो सकी। मकान निर्माण धन के अभाव में लटक गया। इस मकान के लिए एक लाख बीस हजार रुपये आवंटित हुए थे। इस मामले में मकान पूरा नहीं करने पर बीडीओ ने मानक के अनुरूप मकान निर्माण नहीं करने एवं मकान निर्माण पूरा नहीं करने पर नोटिस जारी कर दिया। साथ ही कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, सरधना देहात ग्राम प्रधान पति सैयद मुमताज अली ने पचास हजार रुपये की गोमती की मदद की ताकि मकान का निर्माण पूरा कर सके। इस मौके पर नितिन मीणा, रवि मीणा, आशीष मीणा, उमेश मीणा, बिशनपाल, तंजीम कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें