किठौर। कस्बा किठौर स्थित नंबरदार नर्सरी में सोमवार को रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की बहन तथा पूर्व विधायक डॉ. ज्ञानवती के निधन पर सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। यहां दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। इस मौके पर रालोद पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव मतलूब गौड़ वाहिद अली, बासित, कादिर, साकिब नंबरदार, धर्मपाल, सूखे, नफीस प्रधान, रागिब अली, रिजवान आदि मौजूद रहे।