फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के टिकट से दगंल कराने पर पहुंची पुलिस ने दगंल रुकवाया। बाद में निशुल्क शुरु हुआ दंगल।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

राजो वाले बाग में सोमवार से शुरू कराए गए विराट कुश्ती दंगल में टिकट से एंट्री की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आयोजन को रुकवा दिया। आयोजकों को द्वारा निशुल्क करने पर दंगल शुरू हुआ। आज पहले दिन चार दिन कुश्ती हुई। जिसमें नेपाल के पहलवान बसंत थापा ने कुरुक्षेत्र के पहलवान को चित कर कुश्ती जीती।
राजो वाले बाग में चौधरी रबनवाज, मौ. फारूख अंसारी, अयूब खलीफा, अफाक पहलवान द्वारा आज से दंगल की शुरुआत कराई। शाम के समय कुश्ती का शुभारंभ हुआ। पुलिस को पता चला कि कुश्ती देखने के लिए टिकटों की बिक्री की जा रही है। जबकि इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी। सूचना पाकर दरोगा संजय अत्री पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तथा उन्होंने कुश्ती के आयोजन को बंद करा दिया। काफी देर गहमा गहमी के बाद आयोजक निशुल्क कराने को तैयार हुए। इसके बाद कुश्ती का शुभारंभ सका। कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन अयूब कालिया एवं पूर्व सभासद अमीर आजम ने पहलवानों के हाथ मिलाकर कराया। पहली कुश्ती सहारनपुर के दीपक एवं सठला के सूफियान के बीच हुई। जिसमें सूफियान ने कुश्ती जीती। इसके बाद परवेज सहारनपुर तथा संतोष मथुरा के बीच हुई। जिसमें परवेज ने जीत हासिल की। तीसरी नेपाल के बसंत थापा तथा कुरुक्षेत्र के राहुल के बीच हुई। जिसमें नेपाल के बसंत थापा ने जीत हासिल की। चौथी कुश्ती कलियर शरीफ के सलमान तथा अयोध्या के बाबा बजरंगी के बीच हुई। जिसमें सलमान ने जीत हासिल की। आयोजकों ने बताया कि विभिन्न प्रदेशों के 20 पहलवान पहुंच चुके हैं। इस मौके पर मौ. शाहिद, जुबैर मलिक, मतलूब, प्रमोद राजवंशी, शाहनवाज, जफर अहमद, नईम, आरिफ आदि थे। यहां पर रेफरी शहजाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस्ताद ने मैदान में पीटा
कुरुक्षेत्र के पहलवान राहुल, गुरु बादल द्वारा चेलैंज की गई कुश्ती लड़ने पहुंचा। राहुल नेपाल के बसंत थापा से भिड़ने के लिए मैदान में उतरा। बसंत थापा ने राहुल को सात मिनट में चित कर दिया तो गुरु का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शिष्य राहुल को मैदान में ही पीटना शुरू कर दिया। गुरु के गुस्से के आगे राहुल को मैदान छोड़कर भागना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें