फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की शिकायत पर राशन एजेन्सी पर लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़।
विज्ञापन

राशन एजेंसी पर शिकायत मिलने पर टीम ने सोमवार को छापा मारकर अनियमितताएं पकड़ीं। टीम ने डीलर का इंतजार करने के बाद दुकान का ताला तोड़कर कोटे की गिनती कराई। जिसमें अनियमितता पाए जाने पर दुकान को सील कर दी।
विज्ञापन

लावड़ स्थित आदर्श एजेंसी की उपभोक्ताओं के माध्यम से लगातार अधिकारियों को राशन नहीं बांटे जाने की शिकायत मिल रही थीं। सोमवार को लोगों की इसी शिकायत पर तहसीलदार पवन कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी विकास कुमार, आपूर्ति निरीक्षक शिखा, आपूर्ति लिपिक विजय कुमार, कानूनगो सुरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ कस्बे में राशन एजेंसी की जांच करने के लिए पहुंचे। लोगों से जानकारी लेने के बाद अधिकारी दुकान के पास आकर बैठ गए। उन्होंने संचालक से बात करने का प्रयास किया। उन्होंने संपर्क नहीं होने पर दुकान का ताला तोड़कर स्टॉक की गिनती की। इस दौरान 11 बोरे गेहूं मिले। इनमें छह सही एवं पांच सड़ी हालत में मिले। टीम ने लोगों की शिकायत पर एजेंसी सील कर दी। वहीं, लोगों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की और राशन एजेंसी किसी और को देने की मांग की। अधिकारियों का कहना है कि रिकार्ड भर लिया गया है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर की कार्रवाई
टीम ने एजेंसी का ताला तोड़कर की कोटे की गिनती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें