फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लि विद्यालय निरीक्षक ने कालेज की कमैटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट लिखने के लिए थाना प्रभारी को पत्र लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

आदर्श कन्या इंटर कॉलेज भीष्म नगर के कार्यवाहक प्रधानाचार्या और कमेटी के मध्य विवाद दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने शनिवार को कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व प्रबंधक के खिलाफ थाना प्रभारी को लिखे पत्र में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने तथा कार्यवाहक प्रधानाचार्या द्वारा असुरक्षित महसूस करने पर दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय सरदार सिंह ने थाना प्रभारी को लिए पत्र में कहा कि आदर्श कन्या इंटर कॉलेज भीष्मनगर की प्रबंध समिति को वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता का दोषी पाया गया। इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा अतिक्रमित करते हुए मनोज कुमार उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद् को संस्था का प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त किया है। प्राधिकृत नियंत्रक के रूप में उनके हस्ताक्षर भी प्रमाणित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था की कार्यवाहक प्रधानाचार्या कमला शर्मा ने 14 मार्च को दिए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि बीती 13 मार्च को उनके विद्यालय पहुंचने पर अजब सिंह पूर्व अध्यक्ष, राज सिंह पूर्व प्रबंधक एवं इनके साथ उपस्थित अन्य व्यक्तियों ने उनसे अभद्रता की। उन्होंने विद्यालय की उपस्थिति पंजिका और अन्य अभिलेख छीन लिये तथा कार्य करने से रोका। उक्त व्यक्तियों के उक्त कृत्य के कारण शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है। कार्यवाहक प्रधानाचार्या ने बताया कि वे स्वयं को असुरक्षित मान रही हैं। घटना का संज्ञान लेते हुए उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए संस्था में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था करने को कहा है। इस संबंध में एसएसआई करतार सिंह का कहना है कि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। स्कूल के प्रबंध कमेटी के लोगों को बुलाया है। वहीं, सुबह में प्रबंध समिति की ओर से भी पत्र पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें