पूरा गन्ना लेने के बाद बंद होगी मिल: पुष्कर मिश्रा
दौराला। आईपीएल ग्रु्प की सकौती मिल गन्ना भुगतान करने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहली मिल हो गई। जबकि उत्तर प्रदेश में इस मिल ने पांचवां स्थान है। मिल द्वारा अब तक 20 लाख कुंतल गन्ना पैराई किया जा चुका है। वहीं, किसानों को अब तक 52 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। जब तक किसानों का गन्ना रहेगा तब तक मिल चलती रहेगी। सकौती आईपील के यूनिट हैड पुष्कर मिश्रा ने बताया कि किसानों का गन्ना समाप्त होने तक मिल को चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी तक किसानों का भुगतान किया जा चुका है। अगले वर्ष पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए मिल को 2500 टीसीडी करने का प्रयास किया जा चल रहा है। उधर, किसानों को कम दामों में खाद और यूरिया दिया जा रहा है। हाल ही में इंग्लैंड और ब्राजील के वैज्ञानिकों का एक दल मिल में आया था। वहीं, आईपीएल ग्रुप के प्रबंध निदेशक पीएस गहलौत द्वारा कर्मचारियों का एक दिन का वेतनमान बढ़ाया गया है। यूनिट हैड पुष्कर मिश्रा ने बताया कि श्रमिकों के हित को ध्यान में रखते हुए कंपनी कार्य कर रही है।