फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्रा कॉलेज में प्रतिभा सम्मान व एजाज अवार्ड समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर।
विज्ञापन

क्षेत्र के कस्बा हर्रा स्थित गुडविन इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान एवं एजाज अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के वार्षिक खेलों में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को इसका महत्व बताया गया।
विज्ञापन

गुडविन इंटर कॉलेज हर्रा में प्रतिभा सम्मान और एजाज अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कॉलेज के डायरेक्टर दीन मोहम्मद चौहान ने कॉलेज के वार्षिक खेलों में प्रतिभा साबित करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित करके उनका उत्साहवर्द्धन किया। वहीं, कॉलेज की ओर से तीन विशेष पुरस्कार वितरित किये गये। जिसमें मोहम्मद शाकिब को पेटिंग के माध्यम से कॉलेज का थ्री डी चित्रण करने पर सम्मानित किया गया। हालांकि नाजिम चौहान को पिछले सात साल से लगातार कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन करने पर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कॉलेज के डायरेक्टर का रेखाचित्र बनाने पर शहजाद अली को सम्मानित किया गया। वहीं, एजाज अवार्ड से सरूरपुर क्षेत्र में विज्ञान शिक्षक के रूप में छात्रों की प्रतिभा निखार रहे शुएब अली को सम्मानित किया गया। वहीं, इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को लगन के साथ पढ़ाई करने की बात कही। इस मौके पर प्रबंधक दीन मोहम्मद चौहान, गीता, अखलाक चौहान, सदाकत, आसिफ सोनू, नितिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
गुडविन इंटर कॉलेज हर्रा में प्रतिभा सम्मान और एजाज अवार्ड समारोह आयोजित
समाज सेवा में योगदान करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें