फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लेखपाल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में लेखपाल की मौत
विज्ञापन

फलावदा। मवाना तहसील में तैनात लेखपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम मवाना और इंस्पेक्टर फलावदा पहुंच गए। परिजनों के आश्वासन के बाद शव को सुपुर्द कर दिया गया। तहसील में तैनात विनीत निवासी ग्राम उपेड़ा थाना सिंभावली जनपद हापुड़ दो वर्ष से ग्राम नंगला ऐंजदी निवासी राजेश पुत्र तिलकराम के घर पर रह रहा था। विनीत पर ग्राम नंगला ऐजदी, सकौती, नंगला हरेरू, कुंडा पिनाई का चार्ज था। सोमवार सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विनीत की मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिये लिखा पढ़ी शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम ना कराने का आग्रह किया। बाद में पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें