फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला चीनी मिल ने किया 23 फरवरी से 2

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला चीनी मिल द्वारा 23 से 28 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 2015.12 लाख रुपये संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है। वहीं, दौराला 1569.45 लाख, मवाना 54.97 लाख, मेरठ 61.32 लाख, सकौती 186.10 लाख, मलियाना 116.68 लाख, मलकपुर 11.54 लाख एवं बुढ़ाना 15.06 लाख रुपये भेज दिया है।
विज्ञापन

गन्ना महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने बताया कि चालू पेराई सत्र 2017-18 में चीनी मिल द्वारा अभी तक कुल 47.109 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। चीनी मिल द्वारा 11 मार्च तक 159.92 लाख कुंतल गन्ना की पेराई की। जिसमें 16.94 लाख बोरे चीनी का उत्पादन किया। चीनी मिल प्रबंधक ने किसानों से अपील की कि गन्ना प्रजातियों 0238, 98014 और 0118 की 90 सेमी की दूरी पर ही बुवाई करते हुए अधिकतम लाभ प्राप्त करें। वहीं, मिल को साफ, ताजा एवं अगोला रहित गन्ने की आपूर्ति करें। किसान अगर वैज्ञानिक विधि के अनुसार गन्ने की बुवाई करेगा तो उसका असर उत्पादन पर भी दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें