ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
सरूरपुर। क्षेत्र के रासना स्थित एसएसएसएस पीजी कॉलेज के ग्राउंड में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। आयोजन भारत सरकार के खेल मंत्रालय के अधीन संचालित नेहरू युवा केन्द्र संगठन के तत्वावधान में होगा। ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों कस्बों के युवा मंडलों और महिला मंडलों के सदस्य खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस बारे में नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक आशू गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के लिए 200 मीटर दौड़ लंबी कूद का आयोजन होगा। जबकि बालक वर्ग में 1600 मीटर दौड़ और टीम गेम में कबड्डी मैच, वॉलीबाल मैच खेलें जाएंगे। वहीं, इस बारे में एनवाईवी फुरकान सैफी और मीनाक्षी ने बताया कि प्रतियोगिता में रासना, मिर्जापुर, रोहटा, जटपुरा, जानी ब्लॉक के गांवों की टीम शामिल होंगी।