कैंटर चालक ने कार सवार दो घायल
दौराला। हाईवे पर ग्राम दादरी के पास बीती रात कैंटर चालक ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों का पास के एक क्लीनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया। गाजियाबाद निवासी अरुण कुमार अपने साथी विपिन के साथ कार से बुधवार रात हरिद्वार से गाजियाबाद वापस लौट रहा था। देर रात हाईवे पर ग्राम दादरी के पास पीछे से आते कैंटर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दोनों युवक घायल हो गये। दुघर्टना की सूचना पर पहुंची टोल की एंबुलेंस ने घायलों का सकौती के एक निजी क्लीनिक में उपचार कराया। हालांकि बृहस्पतिवार देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।