बौंद्रा। क्षेत्र के गांव जड़ौदा में आठ माह से सफाई कर्मी सफाई नहीं कर रहा है। इससे गांव में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। इसके चलते बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, मच्छर भी पनप रहे हैं। वहीं, इस संबंध में ग्राम प्रधान नजीर अहमद ने बताया कि आठ माह से गांव में सफाई नहीं की जा रही है। इस बाबत कई बार लिखित में बीडीओ माछरा को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद किसी भी सफाईकर्मी की तैनाती नहीं की गई है। जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने गांव में निजी धन से गांव में कई बार सफाई अभियान चलाया। ग्रामीण इकबाल अली, सरताज अली, राहत अली, सोनू कुमार, हरवीर सिंह, नौशाद अली, इंतजार अली, रोहित कुमार आदि ने चेतावनी दी कि गांव में जल्द ही शासन ने सफाईकर्मी तैनात नहीं किया गया तो वे डीएम का घेराव करेंगे।