संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन द्वारा विद्युत निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता का घेराव किया गया। अधिशासी अभियंता ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शीघ्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारियों तथा व्यापारियों के साथ प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता महेशचंद्र के कार्यालय पहुंचकर उनका घेराव किया। इसके बाद ज्ञापन उनको ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि फीडरों पर तैनात कर्मचारी परेशानी होने पर फोन नहीं उठाते हैं। यही स्थिति लाइनमैनों की है। उनके फोन अक्सर नोट रिचेबिल आते हैं या फोन कॉल रिसीव नहीं करते। जिस कारण अधिकारियों से संपर्क करने के बाद ही घंटों बाद फाल्ट हो पाता है। अभी गर्मी शुरू नहीं हुई है, जबकि बिजली कटौती शुरू हो गई है। घास मंडी में ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया आज तक शुरू नहीं हुई है। विद्युत निगम के अधिकारियों के कार्यालयों में शिकायती रजिस्टर नहीं रखवाए गए हैं। सायंकालीन कटौती को बंद किया जाए। व्यापारी का शाम को दुकान बंद करने का समय होता है, अंधेरे का असामाजिक तत्व लाभ उठाते हैं। उन्होंने नौ सूत्रीय ज्ञापन देकर उनके समाधान की मांग की। अधिशासी अभियंता ने एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में लोकेश अग्रवाल, राजकुमार त्यागी, राजवीर चौधरी, मांगेराम मित्तल, आकाश, दीपक गुप्ता, सोनू, अमित, इसरार, रिहान, असजद, नदीम, इमरान आदि थे।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। उत्सव मंडप में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को मतदान होगा तथा उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव के लिए आरके शर्मा तथा विजय मान को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया।
मुख्य बातें
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने नौ सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की
व्यापारियों ने शेड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति किए जाने पर जोर दिया