फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों ने दिया तहसील में धरना।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले संग्रह अमीनों ने लंबित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को तहसील परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

तहसील इकाई मवाना के समस्त संग्रह अमीनों ने 11 सूत्रीय मांगों की शासन द्वारा बार-बार अनदेखी किए जाने से प्रांतीय कार्यकारिणी तथा जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर तहसील में धरना दिया। यहां अमीनों का कहना था कि जब तक संवर्ग की समस्त मांगों को नहीं माना जाता है, तब तक संवर्ग का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता राकेश शर्मा ने की। इस अवसर पर रमाशंकर, विकास गौतम, एजाज अहमद, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, अतुल कुमार, कुणाल गौतम, प्रमोद चौधरी, ब्रह्मानंद शर्मा, दिनेश, अंकित आदि थे।
विज्ञापन


मारपीट का आरोप
मवाना। गांव निलौहा के चौकीदार ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति उससे रंजिश रखता है। वह एक अन्य ग्रामीण के साथ जबरन घर में घुस आया और गालियां देते हुए उससे मारपीट की। उसके पौत्र को दुष्कर्म के आरोप में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी उसकी रजाई, बैटरी, मोबाइल छीनकर ले गए। इतना ही नहीं गांव नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें