फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार का चुनाव आज, झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए आज मतदान होगा। चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह तोमर ने बताया कि मतदान आज बुधवार सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक कचहरी स्थित महात्मा गांधी सभागार में होगा। प्रत्येक मतदाता अधिवक्ता को बार काउंसिल का अपना पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को दोनों पैनलों के अधिवक्ताओं ने समर्थन पाने के लिए ताकत झोंक दी। दिन भर शक्ति प्रदर्शन कर वोट मांगे। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजीव कुमार त्यागी पैनल के लिए महामंत्री पद पर विजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र वीर तोमर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्यागी, कोषाध्यक्ष राजीव कांत गर्ग व संयुक्त सचिव प्रकाशन प्रदीप कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय सुषमा अग्रवाल, संयुक्त सचिव प्रकाशन परवेज चौहान समेत वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह और कनिष्ठ कार्यकारिणी के पांच उम्मीदवार हैं।
वहीं, अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार राजीव कुमार नागर के साथ महामंत्री प्रवीण कुमार सुधार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, संजय सचिव प्रकाशन, अनोज कुमार गिरी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अंकुर प्रकाश शर्मा, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर मो. यासर के पैनल में हैं। इनके साथ भी वरिष्ठ कार्यकारिणी के चार व कनिष्ठ कार्यकारिणी के पांच उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें