फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की बर्फ बारी से गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बाद 33 तक पहुंचेगा तापमान
विज्ञापन

मोदीपुरम। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने 48 से 72 घंटे में तापमान में बढ़ोत्तरी होने पर तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अभी भी बना हुआ है। कभी दिन तो कभी रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिन पहले तक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया था, लेकिन दो दिन से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आ गई। सुबह शाम हवा में ठंडक बढ़ गई। मंगलवार को दिनभर तेज हवा चली। शाम के समय मौसम थोड़ा सर्द था। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 80 और न्यूनतम आर्द्रता 44 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में मौसम बदला है। आने वाले दो दिन में मौसम में फिर बदलाव दिखाई देगा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि समय से पहले मौसम का बदलना ठीक नहीं है। तीन दिन में तापमान 33 के ऊपर पहुंच सकता है।
विज्ञापन

छह दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 29.1 16.0
2 31.3 15.0
3 32.7 16.8
4 30.6 15.4
5 28.4 13.3
6 28.1 14.6

खास बातें:
आने वाले दिनों में मौसम रहेगा साफ, बदलेंगे तेवर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें