फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभित विवि में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें महिलाएं
विज्ञापन

मोदीपुरम। शोभित विवि एवं जनहित फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर, एडीजे बिजनौर डॉ. पल्लवी अग्रवाल, सीसीएसयू की प्रोफेसर वाई विमला, आरजी डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. दीप शिखा, जनहित फाउंडेशन की डायरेक्टर अनीता राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डॉ. प्रियंवदा तोमर ने कहा कि हमें अपनी प्राचीन सभ्यता को बढ़ावा देना चाहिए, क्योंकि पहले के समाज में महिलाओं को ज्यादा मान-सम्मान दिया गया। हमारा दायित्व है कि हम आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ें। डॉ. पल्लवी अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को एकजुट होकर रहना होगा। प्रोफेसर वाई विमला ने कहा कि आज देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी तो है किंतु राष्ट्र बनाने में महिला एवं पुरुष दोनों का योगदान महत्वपूर्ण है। डॉ. दीप शिखा ने कहा कि प्रगतिशील समाज के लिए महिलाओं एवं पुरुषों में भावनात्मक संतुलन जरूरी है। मनोचिकित्सक डॉ. पूनम देवदत्त ने कहा कि मनोविज्ञान के रूप में अपने आप को समक्ष मानें ओर इस विचार को त्याग दें कि हम सक्षम नहीं हैं। अनीता राणा ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़कर समाज निर्माण में अपनी भागीदारी देनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन नेहा वशिष्ठ ने किया। कार्यक्रम में डॉ. पारुल शर्मा, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. अनुज गोयल, डॉ. अभिषेक डबास, डॉ. नेहा यजुर्वेदी, डॉ. आसमा खान, डॉ. शबाना, डॉ. अंशु चौधरी, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. रेखा, डॉ. अनीता राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन



खास बातें:
शोभित विवि में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें