फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर के आदेश पर विकास कार्यो की जांच करने पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर पर लगाया विकास कार्यों को अधूरा छोड़ने का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। गंगासागर कालोनी में अधूरे विकास कार्यों से गुस्साएं कालोनी वासियों ने सांसद से शिकायत के बाद कमिश्नर के आदेश पर जांच करने पहुंचे एमडीए के अधिकारियों को घेराव किया। इस दौरान कालोनी वासियों ने अवर अभियंता से बिल्डर पर कालोनी की मूलभूत समस्याओं को पूरा न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भावनपुर थाने के गंगासागर कालोनी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एसपीएस पंवार के साथ कालोनी के कुछ लोगों ने एकजुट होकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मिलकर कालोनी के बिल्डर पर सड़क, पानी की टंकी व सीवर आदि के विकास कार्यों में लापरवाही और विकास कार्य आधे-अधूरे छोड़कर जाने का आरोप लगाया था। कालोनी के लोगों ने नगर निगम को हैंडओवर करने की लिखित मांग भी की थी। शिकायती पत्र को मंडलायुक्त डॉक्टर प्रभात कुमार ने एमडीए वीसी को जांच करने के आदेश दिए। इसी के चलते सोमवार को जोनल बी के अवर अभियंता राजेश फौजदार अपनी टीम के साथ गंगासागर कालोनी पहुंचे और विकास कार्यों के बारे में जानकारी की। कालोनी के अध्यक्ष एसपीएस पंवार के साथ महासचिव नरेंद्र चौधरी एनके शर्मा, तेजपाल सिंह, गजे सिंह, सोहनपाल सिंह, जीएस भटनागर, अरूण कुमार आदि ने जेई को टूटी सड़कें, सीवर लाइन व पानी की टंकी आदि दिखाते हुए पूरे मामले से अवगत कराया। कालोनी वासियों ने आरोप लगाया कि आठ वर्ष पूर्व कालोनी के विकास कार्य को पूरा होना था। इसके बावजूद भी बिल्डर आधा अधूरा कार्य छोड़कर भाग गया। कालोनी की अधिकांश सड़कें टूटी पड़ी है। जिससे बरसात के समय में पानी भर जाने से जलभराव की समस्या हो जाती है। कालोनी के मुुख्य गेट पर कोई भी सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध नहीं रहता है। जिसके चलते कई बार कालोनी में घटनाएं घट चुकी है। वहीं सड़क के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई है। जिसकी कोई साफ सफाई करने वाला भी नहीं है। सिक्योरिटी न होने के कारण कुछ दिन पूर्व ही कालोनी में अब्दुलापुर निवासी शोभा की हत्या कर लाश को लावारिस हालत में डालकर हत्यारे आसानी से फरार हो गए। जिस पर अवर अभियंता ने अपने अधिकारियों को वास्तविक रिपोर्ट बनाकर एमडीए वीसी के सामने रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


खास बातें:
गंगासागर कालोनी वासियों ने एमडीए अधिकारियों का किया घेराव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें