खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
हस्तिनापुर। नेहरू युवा केंद्र द्वारा आज कस्बे के राजकीय इंटर कालेज हस्तिनापुर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के स्कूली बच्चों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में लंबी कूद बालिका वर्ग में वर्ग में ग्राम गजरौली ने प्रथम, शिवानी ग्राम मकदूमपुर द्वितीय, प्राची शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में मनीशा ग्राम बस्तौरा प्रथम, मोनिका द्वितीय, वर्षा व मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की सोलह सौ मीटर दौड़ में आशीष प्रथम, सतेंद्र द्वितीय, हरप्रीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबाल खेल में मौहम्मदपुर टीम प्रथम और हस्तिनापुर द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी में गढ़ी की टीम विजेता रहीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी हिमांशु सिद्धार्थ ने किया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ ऐसी प्रतियोगिता में भी भाग लेकर विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सीख दी। कार्यक्रम का समापन के अवसर पर नगर पंचायत के चेयरमैन अरुण कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक आशू गुप्ता, आर के भारत, सुशील कुमार, नीरज, बबीता, किशोर राज, राजेश, रविंद्र नेगी आदि का सहयोग रहा। वहीं, संचालन अमित शर्मा ने किया।
‘स्वयं को चौकीदार बना दूसरों की रक्षा करो’
अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर।
कैलाश पर्वत मंदिर पर विश्व शांति के लिए आयोजित भक्तामर विधान के 28 वें दिन विधान आचार्य सुदीप शास्9ी और अंकित शास्त्री ने मांगलिक मांत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।
सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य सुबोध कुमार जैन, स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का नितिन जैन, शांति धारा करने का विशाल जैन को प्राप्त हुआ। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले मंगल द्वीप का दीप प्रज्ज्वलन उर्मिला जैन, विशाल, उर्मिला जैन ने किया। वहीं, सुनीता दीदी और भावना दीदी ने संसार के सभी जीव सुखी रहें ऐसी मंगल भावना के साथ शांतिधारा का उच्चारण किया। देव शास्त्र पूजन और आदिनाथ भगवान के पूजन के बाद तीर्थंकरों को अर्घ चढ़ाए गए। इस बीच भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। विधान करने वाले सभी धर्म प्रेमी बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अर्घ चढ़ाए गए। इस बीच 281 परिवारों की तरफ से विधान का आयोजन किया गया। इस बीच मुख्य रुप से राजीव जैन, आर्य जैन, खेमचंद्र जैन, नवीन जैन, आनंद जैन आदि शामिल हुए। भक्तामर पाठ का शुभारंभ रेखा जैन ने संस्कृत में किया। इस बीच अनेक प्रांतों से आए यात्री भाई अतुल जैन, दीपक जैन, अरिहंत जैन, रचना जैन, तनिशा जैन, कार्तिक जैन आदि ने पाठ वाचन किया। विनोद एंड म्यूजिक पार्टी की मधुर लहरी पर रानी जैन, खुशी जैन ने भजन प्रस्तुत किए।
स्थानीय जैन समाज, बड़ा मंदिर व गुरुकुल समस्त स्टाफ एवं बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराई। पूज्य गुरु जी ने कहा कि स्वयं को चौकीदार बनाओ, जो रातभर जागकर दूसरों की रक्षा करता है। तुम भी इस अमूल्य जीवन में जागृत बनो और दूसरों को जागृत करो। तुम्हारा लक्ष्य स्वयं को संभालना और दूसरों को संभालने का हो। जियो और जीने दो। जैन दर्शन के अनुसार तुम स्वयं खुशहाल जीवन जियो और दूसरे के मार्गों में कांटे न बिछाकर उसे भी प्रसन्नता पूर्वक जीने दो। आज के विधान का विसर्जन महेंद्र जैन प्रधानाचार्य हस्तिनापुर ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन आकृति जैन नमन जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन प्रवीण जैन ऋषभ जैन ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन कमला जैन प्रेम बाला जैन ने किया। प्रश्न मंच के पश्चात उपस्थित विजेताओं को विपिन कुमार जैन की ओर से पुरस्कार प्रदान किये। इस दौरान मुकेश जैन, सुभाष, राजीव, मनोज, प्रेम जैन आदि का विशेष सहयोग। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, विधान संयोजक मोतीलाल जैन, रोहित जैन, प्रमोद कुमार जैन एडवोकेट का विशेष सहयोग रहा।
विद्यालय को मिली मान्यता
ज हस्तिनापुर। कस्बा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य वेदप्रकाश ने बताया कि विद्यालय को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हो गई है। अब सत्र 2018-19 में कक्षा 6 से 9 एवं कक्षा 11 में रिक्त सीटों पर 27 मार्च को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके लिए इच्छुक छात्र आवेदन पत्र विद्यालय से दिनांक 15 मार्च 2018 तक निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। विद्य़ालय में छात्रों के लिए, हॉस्टल, आदि सुविधाएं भी निशुल्क दी जाती है।