फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव भैंसा के रवि कुमार ने मैक्सिकों में कांस्य पदक प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा।
विज्ञापन

कस्बे के महमूदपुर सिखेड़ा मार्ग स्थित सत्ती वाला तालाब में सोमवार शाम को अनियंत्रित कार पलट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे कार को तालाब से बाहर निकलवाया। आनन-फानन में कार चालक को कस्बे के प्राइवेट चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात में हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी विकास उर्फ विक्की (24) पुत्र भारतवीर सिंह सोमवार को पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर कस्बा निवासी सुनील अहलावत की कार मांग कर पत्नी को लेने गांव जा रहा था। इसी दौरान कार गांव स्थित सती वाला तालाब में अनियंत्रित होकर घुस गई और पानी में समा गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने विक्की के पेट को दबाकर मुंह से पानी भी निकाला। पुलिसकर्मी आनन-फानन में उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। वहां पर चिकित्सक ने गंभीर हालत होने पर विक्की को हस्तिनापुर सीएचसी के लिए रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग बुझ गया
विक्की की मां मुनेश एवं पिता भारतवीर का रो-रोकर बुरा हाल है। विक्की अपने माता-पिता के इकलौता पुत्र था। उसकी उसकी बहन मोनी की दो साल पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अब घर में विक्की के पिता भारतवीर, मां मुनेश और उसकी गर्भवती पत्नी रह गई हैं।
शादी के ठीक दो साल बाद हुई मौत
परिजनों ने बताया कि विक्की की शादी 5 मार्च 2016 को क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री से हुई थी। उसकी आज शादी की सालगिरह भी थी। पत्नी को प्रसव पीड़ा होने के कारण मवाना चिकित्सक के यहां ले जाने के लिए कार लेकर अपने गांव महमूदपुर सिखेड़ा आ रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन

मुख्य बातें
गर्भवती पत्नी को चिकित्सक के पास ले जाने के लिए दोस्त से कार मांगकर ला रहा था
गांव स्थित तालाब में समा गई बेकाबू कार, घर में मचा कोहराम



रवि ने शूटिंग में नाम रोशन किया
मवाना। मैक्सिको में आयोजित आईएसएसएफ (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोटर्स फेडरेशन) में गांव भैंसा निवासी रवि कुमार ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक प्राप्त किया। उन्होंने जीत हासिल करके क्षेत्र का नाम रोशन किया। रवि कुमार के चाचा विजय कुमार ने बताया कि वह एयरफोर्स में जूनियर वारंट आफिसर के पद पर तैनात हैं। रवि कुमार इस समय मैक्सिको में आयोजित आईएसएसएफ में है। उन्होंने 10 मीटर रायफल शूटिंग में तीसरा स्थान पाया। इससे पहले भी रवि कुमार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन कर चुका है। इस उपलब्धि पर परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें