मवाना नगर संघर्ष समिति के पकंज नागर ने समिति की ओर से शासन-प्रशासन से मांग की कि महामाई मंदिर परिसर की भूमि से संचालित हो रहे अवैध बस स्टैंड को 15 दिन में हटवा दें। अन्यथा समिति प्रदर्शन करेगी तथा कब्जा और व्यावसायिक गतिविधियों को नहीं चलने देगी। वहीं, नगर में लगे अवैध मोबाइल टावरों का भी विरोध किया जाएगा।
अधिवक्ता पकंज नागर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि समिति ने निर्णय किया कि महामाई मंदिर निकट पुलिस चौकी की भूमि पर अवैध बस स्टैंड संचालित है। उक्त भूमि पर मुजफ्फरनगर की प्राइवेट बसें संचालित होती हैं। बस स्टैंड का वास्तविक स्थान गांव राफन में है। सभी नियमों की अनदेखी कर बस स्टैंड मंदिर की भूमि से संचालित किया जा रहा है। जिससे नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है। मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने संघर्ष समिति की ओर से शासन-प्रशासन से मांग की कि 15 दिन में मंदिर परिसर की भूमि को अवैध बस स्टैंड को हटाया जाए। ऐसा नहीं किए जाने पर समिति प्रदर्शन करेगी तथा कब्जा और व्यावसायिक गतिविधियों को समिति अपने स्तर से नहीं चलने देगी। समिति द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे अवैध मोबाइल टावरों का भी विरोध करती है। इस दौरान दीपक गिरी, धीरज पहाड़पुरिया, आलोक चौहान, कपिल शर्मा, निपुण चौहान, सतीश भारद्वाज, रिंकू गुप्ता, विजय गंगपुरी, बोधराज, ईशु गुप्ता, योगेश शर्मा, रजनीश, गौरव शर्मा, संजीव चौहान, राजा शर्मा, पुन्नूराम बंसल आदि उपस्थित थे।
मुख्य बातें
नगर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन के समक्ष उठाई मांग
अवैध मोबाइल टावरों के खिलाफ भी उठाई आवाज