फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना नगर उत्थान संघर्ष समिति के विरोध के चलते तहसील रोड पर नहीं लगी पैंठ।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

प्रत्येक रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ मवाना नगर उत्थान समिति के विरोध के चलते निर्धारित स्थान पर ही लगी तथा तहसील रोड पर नहीं लग सकी। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक पैठ लगती है। यह पैठ निर्धारित स्थान के साथ-साथ तहसील रोड पर भी लगती थी। जिससे तहसील मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार इस संबंध में आला अधिकारियों से लेकर नगर पालिका तक से शिकायत की गई। हालांकि लीपापोती के अतिरिक्त कुछ नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शनिवार को मवाना नगर उत्थान संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया था। जिसमें कहा था कि पालिका ने साप्ताहिक पैठ का ठेका नगर के खेल मैदान के लिए छोड़ा हुआ है। यह अनैतिक तथा नियम विरुद्ध है। साथ ही यह भी कहा था कि नियमों की अनदेखी कर पैठ सड़क पर भी लगाई जा रही है। जिस कारण जाम की भंयकर स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मार्च तक उक्त पैठ को सड़क पर नहीं लगने दिए जाने तथा आगामी वर्ष नगर पालिका द्वारा ठेका छोडे़ जाने से पूर्व स्थान चिह्नित करें। समिति खेल मैदान में पैठ नहीं लगने देगी। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को सड़क पर पैठ नहीं लगने के लिए आदेशित किया। इसके चलते रविवार को निर्धारित स्थान पर ही पैठ लगी। सड़क पर पैठ नहीं लगने से लोगों ने राहत की सांस महसूस की।
विज्ञापन

अपनों ने ही नहीं लगने दी पैठ
जिस काम को पुलिस-प्रशासन नहीं कर सका उसे अपनों ने ही करा दिया। कई बार सड़क से पैठ हटवाने के लिए आला अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद पुलिस-प्रशासन नाकाम रहा। पैठ की बागडोर हमेशा ही सत्तारूढ़ पक्ष के हाथ में रही। हालांकि कुछ दिन पहले एक मंदिर को लेकर शुरू हुई लड़ाई साप्ताहिक पैठ तक पहुंच गई। मंदिर में भी सत्तारूढ़ पार्टी से जुडे़ कुछ लोग थे। वहीं, साप्ताहिक पैठ ठेकेदार के पीछे भी सत्तारूढ़ दलों से जुडे़ कुछ लोग हैं। पहले मंदिर पर कार्रवाई हुई और अब साप्ताहिक पैठ के खिलाफ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें