किठौर। कस्बा किठौर और शाहजहांपुर तथा हसनपुर कलां में शनिवार को त्रिपुरा, नागालैंड विधानसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। हसनपुर कलां में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऋृषि प्रधान के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे। यहां अमित कंसल, रामवीर खटाना, अमित प्रधान. प्रियांशु गुप्ता, यश, रोबिन, सुरेन्द्र कंसल, कमल कंसल आदि मौजूद रहे।