मुंडाली। थाना मुंडाली में होली के पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें हंसी-खुशी के साथ होली मनाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि जबरन किसी पर रंग न डालें तथा शराब का सेवन करने से बचें।
होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक में डेरियो, रछौती, जिसोरा, जिसोरी, लोटी, अटौला, अजराड़ा, नंगलामल, आड़, मऊखास, मेघराजपुर, नंगला कबूलपुर, भगवानपुर, सिसौली, मुरलीपुर, समयपुर, आलमपुर, बढ़ला कैथवाड़ा आदि गांवो़ के प्रधान एवं गण्यमान्य लोगों ने बैठक में हिस्सा लिया। यहां सीओ किठौर हरिमोहन सिंह ने कहा कि होली पर कोई भी शराब का सेवन न करे। शराब के कारण ही लडा़ई झगडे़ ज्यादा होते हैं। होली पर यदि कोई गड़बड़ी हो तो उन्हें सूचित कराएं। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता उजागर नहीं किया जाएगा। होली पर गड़बड़ी करेगा। उसे पकड़कर तुरंत हवालात में बंद कर दिया जाएगा। एसडीएम सदर मेरठ ने भी भाईचारे के साथ होली मनाने का आह्वान किया। इस दौरान एसओ मुंडाली उपेन्द्र मलिक, दरोगा सुनील कुमार, मनोज सिंह सोलंकी, केपी सिंह, अजय सोलंकी, मदन त्यागी, संजय सिंह, सतपाल सिंह, प्रदीप त्यागी, रमेश चंद भारती, अनिल तोमर, राकेश सिंह, अशोक तोमर आदि रहे।