सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री में चल रहे एनएसएस शिविर के सातवें दिन बुधवार को मुझको नहीं तुझको के अंतर्गत आने वाले तमाम सप्ताह भर के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नेतृत्व निर्माण के तहत शिरीन, स्नेहा, शिवा भारद्वाज, शिवानी, प्रजापति, गुलफ्सा मिर्जा, शालू, शिफा खान, नेहा सैनी, सिस्टर विनीता ने मंच पर आकर सहभागिता गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर पौधरोपण, पर्यावरण, प्रदूषण पर लघु नाटिका का मंचन कर जागरूक किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि मित्तल, डॉ. विदुषी ने साप्ताहिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस मौके पर डॉ. अंजली, डॉ. विदुषी, पूनम,रंजना, जॉर्ज, डॉ. महेश पालीवाल आदि मौजूद रहे। प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना ने शिविर के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी।