फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवे वेतनमान लागू कराने को लेकर वैज्ञानिक करेगें काली पटटी बांधकर कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। वैज्ञानिक संगठन कृषि अनुसंधान सेवा वैज्ञानिक फोरम के सदस्यों की सोमवार को बैठक हुई। उन्होंने सातवें वेतनमान लागू कराने की मांग की। बैठक में निर्णय लिया कि एक मार्च से सभी वैज्ञानिक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। कृषि अनुसंधान सेवा वैज्ञानिक फोरम के सचिव संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि कृषि मंत्रालय के 103 अनुसंधान संस्थान हैं। केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुरूप वेतनमान मिलने लगा है, लेकिन परिषद के इन अनुसंधानों में कार्यरत लगभग पांच हजार वैज्ञानिकों को लाभ नहीं मिल रहा है। इससे सभी वैज्ञानिकों में रोष व्याप्त है। एक मार्च को होने वाले विरोध प्रदर्शन में मेरठ स्थित केन्द्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान, भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान और केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के सभी वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें