फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौला में स्वस्थ्य विभाग की टीम ने गंदगी के बीच पनीर बनते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को जानी ब्लॉक के गांव सिसौला कलां में एक घर में छापा। इस दौरान टीम को पनीर बनाने के दौरान भारी गंदगी मिली। इस पर टीम ने दूध का सैंपल लेने के बाद बरामद दूध नाली में बहाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

त्योहारों पर सिंथेटिक दूध से मिठाई बनाने का काम क्षेत्र में कई स्थानों पर किया जा रहा है। डीएम के आदेश पर सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने गांव सिसौला कलां में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य के नेतृत्व में अब्दुल हक के घर पर छापा मारा। इस दौरान टीम को गांव सिसौला कलां निवासी वाहिद भारी गंदगी के बीच दूध से पनीर बनाते हुए मिला। जिस दूध से पनीर बनाया जा रहा था उसमें टीम के सदस्यों को मक्खी, मच्छर पड़े हुए मिले। आसपास भी भारी गंदगी थी। वहीं, टीम के सदस्यों द्वारा फूड लाइसेंस मांगने पर नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने मौके से दूध और पनीर के सैंपल लिये हैं। वहीं, टीम ने मौके से बरामद करीब नौ सौ लीटर दूध नाली में बहाकर नष्ट कर दिया। टीम प्रभारी यज्ञदत्त आर्य के अनुसार वाहिद गंदगी भरे दूध से पनीर बना रहा था। वहीं, पनीर बनाने का लाइसेंस नहीं मिला है। दूध और पनीर के सैंपल लिये हैं। आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
खाद्य विभाग की टीम ने करीब नौ सौ लीटर दूध नष्ट कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें