फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने बाइक में टक्कर मारी, बाइक सवार महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। मसूरी मार्ग पर कार चालक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों का कस्बे के एक क्लीनिक में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी विपिन अपनी रिश्तेदार बीना के साथ सोमवार दोपहर बाइक से इंचौली किसी काम से जा रहा था। वे लावड़-मसूरी मार्ग पर हार्डवे स्कूल के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही सेंट्रो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों को आरोपी कार चालक के साथ मिलकर लावड़ के एक क्लीनिक में लाकर उपचार कराया। हालांकि शाम दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें