देव यज्ञ का आयोजन
सरधना। रार्धना स्थित स्वामी कृष्णानंद वैदिक गुरुकुल में रविवार को बलराज मधोक पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनसंघ के 99 वे जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक और गुरुकुल के संस्थापक राजेंद्र देव ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सतेंद्र आर्य खतौली के द्वारा देव यज्ञ से किया गया। कार्यक्रम में संयोजक राजेंद्र देव ने बलराज मधोक के बारे में लोगों को जानकारी दी। ओर उनके विचारों से अवगत कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बलराज मधोक हिंदू राष्ट्र में हिंदू राज्य के पक्षधर थे। इस मौके पर वक्ताओं ने बलराज मधोक को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने की मांग की। इस मौके पर रामकुमार, ठाकुर वेदपाल सिंह, ठाकुर चंद्रभान, संजय सिंह, पुरुषोत्तम उपाध्याय आदि रहे।