फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बचाव यात्रा का दौराला कस्बे में जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। जम्मू से दिल्ली एवं कन्याकुमारी तक जाने वाली भारत बचाव यात्रा का दौराला कस्बे में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हमारे दो हम सब के दो बताया।
विज्ञापन

भारत बचाव यात्रा के दौरान सुरेश चौहान ने बताया कि यह यात्रा जम्मू से शुरू हुई है और कन्याकुमारी में संपन्न होगी। भारत बचाव यात्रा का उद्देश्य है कि हम दो हम सब के दो होने चाहिए। तभी हम अपने भारत देश को बचा सकते हैं। शुक्रवार को दौराला कस्बा पहुंचने पर भारत बचाव यात्रा का विहिप विभाग अध्यक्ष राधेश्श्याम अग्रवाल, समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता जितेंद्र कांबोज, समौली प्रधान विनेश कांबोज उर्फ गुल्लू, महेंद्र शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, अशोक गौतम, अमित, कृष्ण उपाध्याय, नंदकिशोर, रामनाथ कांबोज व सुनील अहलावत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें