फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध टाइल्स फैक्ट्री ध्वस्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

हस्तिनापुर रोड स्थित बामनी वाले मंदिर में कराए गए अवैध निर्माण को उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स ले जाकर जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
उल्लेखनीय है कि हस्तिनापुर रोड स्थित बामनी वाले मंदिर की कमेटी बताने वाले लोगों ने परिसर में दीवार कराकर उसे टाइल्स फैक्ट्री के लिए किराए पर दे दिया था। इसकी जानकारी होने पर लोगों में रोष है। वहीं, बीते सप्ताह इस मामले में विहिप के सुदर्शन चक्र महाराज ने मंदिर में जाकर स्थिति को देखा था। उन्होंने एसडीएम को चेतावनी दी थी कि फरवरी में फैक्ट्री को नहीं हटाया तो मार्च में कार्यकर्ता स्वयं उसे हटवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चर्चा है कि उक्त मामला सीएम के दरबार में पहुंच गया। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने इस दिशा में कार्रवाई की गई। उपजिलाधिकारी ने बीते रविवार को इस मामले में दोनों पक्षों तथा फैक्ट्री लगाने वाले व्यक्ति को बुलाया था। जिसमें उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को बताया था कि अभिलेखों में मंदिर बाग बामनी वाला 6(2) के अंतर्गत दर्ज है। जिसमें दो दिन में वहां से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे तथा तीनों पक्षों से हस्ताक्षर कराए थे। कब्जा नहीं हटाने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं, उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी कमेटी अस्तित्व में नहीं है। जिसके बाद फैक्ट्री लगाने वाले ने अपना सामान तो हटा लिया था, लेकिन निर्माण को ध्वस्त नहीं किया था। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स तथा जेसीबी को लेकर मौके पर पहुंचे तथा मंदिर परिसर में कराए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। उपजिलाधिकारी का कहना है कि अवैध निर्माण को हटवा दिया है।
मुख्य बातें
विहिप नेता सुदर्शन चक्र ने दी थी उपजिलाधिकारी को चेतावनी
भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में की गई कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें