फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए की ध्वस्तीकारण की कार्रवाई के बीच हंगामा, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस दुकानें ध्वस्त कर अवैध कब्जा हटाया
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज एक के पास एमडीए ने अवैध रूप से बनाई गईं बीस दुकानों को ध्वस्त करते हुए 10 हजार मीटर जमीन पर कब्जा ले लिया। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया, महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गईं। पुलिस ने सख्ती कर उन्हें वहां से खदेड़ा।
मोदीपुरम हाइवे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास एमडीए की दस हजार मीटर अर्जित जमीन है। यहां बीस दुकानें बनी हुई थीं। इस जमीन पर कोर्ट में शास्त्रीनगर नरेश अग्रवाल से विवाद चल रहा था। कोर्ट में एमडीए के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद एमडीए द्वारा इस जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरूहो गई। एक दिन पूर्व इस जमीन पर एमडीए द्वारा लॉटरी के माध्यम से प्लाट भी आवंटित किए गए। बुधवार को एमडीए के अधिशासी अभियंता डीसी तोमर, एई धीरज सिंह, जेई बीके शर्मा पल्लवपुरम के अलावा कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। वहां टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। करीब दो घंटे तक यह कार्रवाई चली, लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया। मंदिर परिसर के दूसरी ओर बनीं दुकानों को जब ध्वस्त करने के लिए टीम पहुंची तो कुछ स्थानीय लोग और भाजपाई हंगामा करने लगे। इस बीच महिलाएं जेसीबी के लेट बैठ गईं। लेकिन पुलिस फोर्स के सामने ज्यादा देर तक हंगामा नहीं चल सका। एमडीए टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को पूरा करने के बाद जमीन पर कब्जा ले लिया। वहीं अधिशासी अभियंता डीसी तोमर ने बताया कि यह एमडीए की अर्जित जमीन थी। जिस पर कब्जा ले लिया गया है। यहां दुकानों को ध्वस्त किया गया है। इस जमीन पर कोर्ट में विवाद चल रहा था, जो एमडीए के पक्ष में आ गया है।
विज्ञापन


एक माह पहले होनी थी कार्रवाई
इस जमीन पर एक माह पूर्व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी थी, लेकिन कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने एमडीए अधिकारियों से बातचीत कर इस कार्रवाई को रुकवा दिया था।

टीम के पहुंचते ही निकाला सामान
इस जमीन पर लगभग बीस दुकानें बनी थीं। जब उन्हें एमडीए की इस कार्रवाई का पता चला तो वे दुकान से समान निकालाते हुए नजर आए। इनमें एक दुकान में शराब की दुकान खोले जाने की भी तैयारी थी। कार्रवाई की जानकारी पर कर्मचारी शराब की पेटी निकालने लगे।
विज्ञापन


एसबीआई को भी दिया नोटिस
एमडीए के अधिशासी अभियंता डीसी तोमर ने बताया कि एसबीआई को भी नोटिस देकर एक माह का समय दिया गया है। बैंक भी एमडीए की जमीन पर है। बैंक को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने को कहा गया है।

खास खबरें
एमडीए की टीम ने पल्लवपुरम फेज वन में की कार्रवाई
लोगों ने किया हंगामा, महिला जेसीबी के आगे लेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें