नगर स्थित कई प्राइमरी स्कूलों के कनेक्शन कटे हुए हैं। शीघ्र ही गर्मी आने वाली है जिस कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, एबीएसए का कहना कि स्कूलों से रिपोर्ट मांगी गई है।
नगर स्थित कई प्राइमरी स्कूलों में बीते कई वर्षों से बिजली की व्यवस्था नहीं बन पा रही है। कई स्कूल हैं जिन पर लाखों रुपये बकाया हैं। उनके कनेक्शन काट दिए गए थे। इस बार बच्चों को स्कूलों में शायद ही पंखे आदि की सुविधा मिल पाए। इस कारण उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, नगर में तहसील रोड स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक के अध्यापक नफीस का कहना कि उनके स्कूल का बिल 2012 से बकाया है। यहवर्ष 2014 में करीब 42 रुपये हजार था। वह फरवरी 2018 में चार लाख 38 हजार पांच सौ पचास रुपये आया है। उनका कहना है कि वह बकाया बिल के संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। उक्त स्कूल की छत गर्मी में तपती है। जिस कारण बच्चे गर्मी में परेशान हो जाते हैं। एबीएसए ध्यानचंद का कहना कि स्कूलों से रिपोर्ट मांगी गई है। कई स्कूलों के कनेक्शन चालू भी हो गए। वहीं, अधिक बिल आने की शिकायत पर एक्सईएन महेश चंद्र का कहना कई वर्ष बीत जाने पर चक्रवृद्धि ब्याज लग गया होगा। यदि बिल में कोई गड़बड़ी नजर आ रही तो कार्यालय पहुंचकर शिकायत करें।
मुख्य बातें
बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किए जाने पर विद्युत निगम ने काटे कनेक्शन
एबीएसए ने स्कूलों से गर्मी के दौरान पंखे नहीं चलने को गंभीरता से लिया, रिपोर्ट मांगी