मोदीपुरम। पल्हैड़ा चौराहे पर के पाकेट में अवैध रूप से एक मार्केट बना दी गई है। वहां मीट की दुकानें खुलीं हैं, जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एसएसपी और एमडीए वीसी से की है। अधिवक्ता इमरान ने बताया कि मार्केट को लेकर एमडीए में आरटीआई डाली गई तो एमडीए ने कार्रवाई करने की बात कही थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि एक ही कनेक्शन से इस मार्केट में बनीं आठ दुकानों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। शिकायतकर्ता ने कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार से शिकायत करने और कोर्ट में याचिका डालने की बात कही है। विद्युत विभाग के जेई चंद्रप्रकाश का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।