युवक ने घर में आग लगाई
मेरठ। टीपी नगर निवासी एक युवक का अपने परिजनों से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते परिजन पास ही दूसरे मकान में रहते हैं। रविवार को युवक की परिजनों ने किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसको लेकर युवक ने अपने घर जाकर एक कमरे में कपड़ों में आग लगा दी। आग लपटे उठती देख लोग दौड़े और आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची थी। एसओ टीपी नगर ने बताया कि युवक के परिजनों का आरोप है कि वह शराब पीकर हंगामा और तोड़फोड़ करता है। रविवार को उसने अपने भाई से पांच हजार रुपये मांगे थे। इनकार करने पर उसने आग लगा दी। बकौल एसओ परिजन उसे मानसिक रूप से कमजोर बता रहे हैं। परिजनों ने तहरीर दी है। युवक को हिरासत में ले लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।