फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने तहसील में रविवार को भी दिया धरना।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं तथा गन्ना भुगतान की मांग को लेकर दिया जा रहा सांकेतिक धरना रविवार को भी जारी रहा। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

किसान एकता संघर्ष संगठन द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर बीते कई दिन से तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया जा रहा है। यह रविवार को भी जारी रहा। बाद में एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को सौंपा। जिसमें कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत अधिक खराब हो चुकी है। उन्हें 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान कराने का वायदा किया था। मवाना शुगर मिल से संबद्ध किसान बहुत परेशान हैं। उन्हें न तो पर्ची समय से मिल रही है और न ही समय से गन्ना भुगतान किया जा रहा है। साथ ही किसानों के बिजली के बिल इतने अधिक बढ़ा दिए हैं कि किसान जिसको देने में असमर्थ है। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है। धरना देने वालों में शौकीन गुर्जर, मौ. इसरक. सनोज कुमार, सुनील आदि थे।

बच्चों के विवाद में बड़े भिडे़
मवाना। मोहल्ला काबली गेट में रविवार को बच्चों के विवाद में बडे़ भी भिड़ गए। एक पक्ष से मारपीट में एक घायल हो गया। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी।
मोहल्ला काबली गेट निवासी संतरपाल पुत्र श्याम सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि सुबह 10 बजे के आसपास उसके घर के पास छोटे बच्चे आपस में लड़ रहे थे। जिसे शिवम पुत्र संतरपाल ने धमकाकर अलग कर दिया था। जिस पर उक्त बच्चों के अभिभावक शिवम के साथ मारपीट करने लगे। उसने अपने पुत्र को बचाना चाहा तो उसके साथ भी मारपीट की। बाद में आरोपियों ने एक राय होकर उसकी दुकान पर हमला किया तथा सामान तोड़फोड़ दिया। विरोध करने पर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में तीन लोगों को नामजद करते हुए जानमाल का खतरा बताया है। पुलिस ने घायल शिवम को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें