फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम पब्लिक स्कूल मे सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए किया गया परीक्षा की चर्चा का सीधा प्रसारण।

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। डीएम पब्लिक स्कूल अटौला में सीबीएसई द्वारा निर्देशित प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें बच्चों ने परीक्षा के दौरान तनाव दूर करने के बारे में प्रश्न पूछे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सीधे तर्क संगत रूप मे इनके जवाब दिये गये।
विज्ञापन

हापुड़-किठौर मार्ग पर डीएम पब्लिक स्कूल अटौला स्थित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब सुनकर इस स्कूल के कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं ने राहत महसूस की। बच्चों ने बताया कि यही प्रश्न उनका तनाव बढ़ा रहे थे। प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्हें बोर्ड परीक्षा में शामिल होने तथा उनके परिणाम के लिए घर में तनाव मुक्त होकर पढ़ाई करने की सलाह दी। कार्यक्रम के सफल संयोजन में ब्रजेश माहेश्वरी, मोहित, यतिन कुमार, अंकित सिवाल, मुनिराज त्यागी, हरजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें