फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने धीमी की तापमान की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पहाड़ों से आती सर्द हवाओं ने अधिकतम तापमान की गति धीमी कर दी है। हवाओं की गति तेज होने पर दिन का तापमान 25 डिग्री से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन

हवाओं की रफ्तार अभी कम होती नहीं दिख रही है। जिस कारण से तापमान भी ज्यादा नहीं बढ़ रहा है। दिन में सर्द हवाओं और रात में पड़ रहे पाले से दिन में अभी मौसम ज्यादा गर्म नहीं हुआ है। दिन का तापमान कम होने के बीच धूप भी ज्यादा असर नहीं दिखा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर अभी भी बर्फबारी हो रही है, जिस कारण से वहां से उत्तर-दक्षिणी हवाओं के चलते वेस्ट यूपी में ठंड का असर अभी बना हुआ है। अलसुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा रहता है जबकि धूप तेज होने के बावजूद हल्की ठिठुरन बनी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम दिन भर साफ रहा। सुबह से दोपहर तक हवा तेज थी। लेकिन शाम होते-होते धीमी हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 77 व न्यूनतम 38 प्रतिशत रही। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि हवाओं का असर अभी 24 से 48 घंटे तक तक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें