फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक बबलू के परिवार की बिना किसी भेदभाव के आर्थिक मदद करे सरकार-अतुल प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सपा नेता अतुल प्रधान कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार को ग्राम झिटकरी निवासी मृतक बबलू के परिजनों को सांतवना देने पहुंचे। इस दौरान अतुल प्रधान ने कहा कि सरकार को चाहिए कि बबलू के परिवार को सुरक्षा दे। वहीं, उनकी आर्थिक मदद करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कानपुर में दलित की मौत पर उप मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 24 लाख रुपये का चेक दिया। इसलिए सरकार को चाहिए वह झिटकरी में भी दलित बबलू के परिजनों की ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद करे। इस मौके पर उन्होंने भी आर्थिक मदद की तथा भविष्य में भी मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अतुल प्रधान के साथ सैयद मुमताज अली, शहंशाह जफर, इकराम आदि भी रहे। भाई महेंद्र ने बताया कि बबलू के परिवार में पत्नी एवं चार बच्चे हैं। जिनमें तीन पुत्री एवं एक पुत्र है। परिवार की गुजर बसर कैसे होगी यह चिंता सताए जा रही है। वहीं, बृहस्पतिवार को भी बबलू और उसके भाइयों के यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें