फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला चीनी मिल ने किया 33.15 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। नए पेराई सत्र की शुरुआत से ही दौराला शुगर फैक्ट्री गन्ना किसानों का भुगतान करने में सबसे आगे है। 14 दिन के नियमित निर्देश के साथ भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

दौराला चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने बताया कि 23 से 31 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 33.15 करोड़ रुपये संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है। चालू पेराई सत्र 2017-18 में चीनी मिल द्वारा अभी तक 665.51 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। चीनी मिल द्वारा 11 फरवरी तक 127.96 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की। जिससे 13.10 लाख बोरे चीनी का उत्पादन किया है। चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने कृषकों से साफ ताजा एवं अगोला रहित गन्ने की आपूर्ति करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें