फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार से शुरु हो रही बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूर्ण।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मंगलवार से शुरू हो रही माध्यमिक परिषद की परीक्षाओं की सभी केंद्रों पर तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इस बार बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुुरू हो रही हैं। मवाना में एएस इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज, राजेश पायलट इंटर कॉलेज रानी नंगला, गर्वमेंट हाईस्कूल ततीना, हायर सेकेंड्री स्कूल अटौरा, एस एल डी इंटर कालेज सांधन, रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज कौल, पीडी कन्या हायर सेकेंडरी दरियापुर आदि 14 परीक्षा केंद्र हैं। आज परीक्षा केंद्रों पर अपनी सीट देखने के लिए छात्रों की भीड़ उमड़ी रही। इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य बोर्ड परीक्षा संपन्न होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरे की नजर में छात्र रहेंगे। कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनके कॉलेज में उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए संकलन केंद्र बनाया है। जहां 14 परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा होगीं।


वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
मवाना। एएस पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन कबड्डी, बास्केटबाल, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद एवं साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के पहले दिन की शुरुआत कबड्डी मैच से हुआ। कबड्डी का मैच वाणिज्य संकाय तथा विज्ञान संकाय के छात्रों के मध्य खेला गया। मैच का शुभारंभ प्राचार्य डा. अतुल कुमार गोयल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके किया। रोमांचक मैच में विज्ञान संकाय ने वाणिज्य संकाय को 68-65 अंकों से पराजित किया। बास्केटबॉल का मैच विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय के मध्य हुआ। जिसमें वाणिज्य संकाय ने विज्ञान संकाय को 20-17 से पराजित किया। प्रो. दुलीचंद महला मैच रेफरी रहे। इसके बाद बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके सेमीफाइनल छह फरवरी को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान प्रो. अमरीता कुमारी, डा. मीनू सिंह, डा. रेणू, डा. जितेंद्र, अमित, ए ओ के सहाय, नवीन, महीपाल सिंह, गंगाशरण, विक्रम सिंह, गुलाब सिंह, अमरजीत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें