फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला काबली गेट में मोबाइल टावर को चालू करने पहुंची टीम के सामने हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

मोहल्ला काबली गेट स्थित मंदिर में लगे मोबाइल टावर को चालू करने पहुंची टीम का मोहल्ले के लोगों ने जमकर विरोध किया। एक महिला ने तो छत से कूदकर जान देने तक की धमकी दे डाली। हंगामा देख पुलिस टीम के साथ लौट आई।
उल्लेखनीय है कि मोहल्ला काबली गेट स्थित एक मंदिर की छत पर मोबाइल कंपनी का टावर लगाया जा रहा है। इस टावर का विरोध आसपास के लोगों द्वारा किया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इसके चालू होने से लोगों को विभिन्न बीमारियों का सामना करना पडे़गा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव समेत जिले के आला अधिकारियों तक से शिकायत कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल कंपनी के मैनेजर मधुकर द्विवेदी सोमवार को मेरठ से पुलिस एवं इंजीनियर अर्जुन सिंह आदि की टीम के साथ जैसे ही मोहल्ले में पहुंचे तो उनको देख आसपास रहने वाली महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया तथा कहा कि किसी भी हाल में टावर को चालू नहीं होने देंगे। वहीं, साथ में गए दरोगा गवेंद्रपाल ने हंगामा कर रही महिलाओं को बताया कि एसएसपी के आदेश हैं कि टावर को चालू कराया जाए। हालांकि महिलाओं ने एक नहीं सुनीं तथा एक महिला ने छत पर चढ़कर चेतावनी दी कि यदि टावर पर काम शुरू करने की कोशिश की गई तो वह छत से कूदकर जान दे देगी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस एवं टीम लौट गई।
मुख्य बातें
मोबाइल कंपनी के प्रबंधक पुलिस लेकर काबली गेट पहुंचे
महिलाओं ने किया जमकर विरोध, इस पर पुलिस और टीम बैरंग लौटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें