चिंदौड़ी मार्ग स्थित विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक गुप्ता ने बताया प्रतियोगिता क्रीड़ा शिक्षक संदीप कुमार के निर्देशन में संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता में ऊंची कूद में साक्षी ने प्रथम, लता ने द्वितीय व प्रीति चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में मोनिका ने प्रथम, दीपा ने द्वितीय और साक्षी चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में साक्षी चौधरी ने प्रथम, राजेंद्री ने द्वितीय एवं नेहा चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में साक्षी चौधरी ने प्रथम, कोमल चौधरी ने दूसरा स्थान और शिवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में दीपा ने प्रथम, मनु ने द्वितीय व सलोनी ग्रोवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लांग जंप में राजेंद्र ने प्रथम, मनु चौधरी ने द्वितीय और लता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में दीपा ने प्रथम, शिवानी ने दूसरा स्थान और राजेंद्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में कनिका ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय और शिवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के संस्थापक श्रीचंद्र शास्त्री, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, उप प्राचार्य पुष्पा शर्मा ने प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में साक्षी चौधरी को वर्ष की सर्वोत्तम खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया, जबकि दीपा रनर अप रही। कार्यक्रम में गुलाब सिंह, नरेश कुमार, प्रिया, शबनम, अमित कुमार, गजेंद्र शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।
मुख्य बातें
विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न